भाजपा की सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ता : विष्णुदत्त शर्मा

राजनीति Sep 23, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation  

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा हर बूथ पर जीत के लिए हमें 51 प्रतिशत वोट शेयर का लक्ष्य हासिल करना है
प्रदेश अध्यक्ष ने लखनादौन में कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित

सिवनी:
भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत कार्यकर्ता है। इन कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर ही भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में संपन्न हुए ग्रामीण और नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। पार्टी का यह विजय रथ लखनादौन नगर परिषद में भी पहुंचेगा और यहां के 15 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजयी होंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने लखनादौन में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हमारी विजय निश्चित है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बडी ताकत उसके कार्यकर्ता चुनावी मैदान में उतर चुके है।
51 प्रतिशत वोट शेयर के लक्ष्य को हासिल करना है
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश के कार्यकर्ताओं को 51 प्रतिशत वोट शेयर का लक्ष्य दिया है। हमें इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हर बूथ पर चुनाव जीतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम एक बडे लक्ष्य के लिए काम कर रहे है, उसके लिए लगातार सत्ता में बने रहना जरूरी है। हमारा वोट शेयर 51 प्रतिशत होगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें नहीं हरा सकती है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए सत्ता सेवा का माध्यम है, इसलिए 51 प्रतिशत वोट शेयर से हमारी ताकत बढेगी।
दो सांसद वाली भाजपा आज देश के 75 प्रतिशत भू-भाग पर
श्री शर्मा ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी का विशाल स्वरूप हमारे सामने है, लेकिन एक समय था जब संसद में हमारे 2 सांसद थे और कांग्रेस के नेता हम दो हमारे दो कहकर हमारा मजाक उडाते थे। तब हमारे नेता अटलबिहारी वाजपेयी जी ने भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि आज दो सांसदों के कारण हमारा मजाक बनाने वाली कांग्रेस का भविष्य में मजाक बनेगा। आज हम देख रहे है कि पंच से लेकर प्रधानमंत्री तक भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता पद पर आसीन है। देश के 75 प्रतिशत भू-भाग पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर आज हम दुनिया का सबसे बडा राजनैतिक दल बने है।
250 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा लखनादौन में कार्यकर्ता सम्मेलन के पूर्व युवा मोर्चा की बाइक रैली में शामिल हुए। बाइक रैली में बडी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता भाजपा जिंदाबाद, भारत माता की जय उदघोष कर रहे थे। बाइक रैली प्रमुख मार्गो से होते हुए सम्मेलन स्थल पहुंची। तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा के समक्ष 250 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पार्टी कार्यकर्ता बंटी वर्मा के निवास पहुंचे और लोकतंत्र सेनानी अशोक श्रीवास्तव से भेंटकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, जिला प्रभारी सदानंद गौतम, प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन, विधायक दिनेश राय मुनमुन, राकेश पाल, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विवेक पंवार, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, श्रीमती मीना बिसेन, बेलसिंह ठाकुर, धीरज सिंह बघेल, श्रीमती शशि ठाकुर, अशोक टेकाम सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment