राज्य मंत्री सारंग ने वितरित किये नि:शुल्क गैस कनेक्शन
भोपाल। सहकारिता, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास राज्य मंत्री, विश्वास सारंग ने उज्ज्वला दिवस पर रतन कॉलोनी करोंद, चांदबड़, सुभाष पार्क अशोका गार्डन और आचार्य नरेन्द्रदेव नगर में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को नि:शुल्क घरेलू गैस कनेक्शन वितरित किए।
राज्य मंत्री सारंग ने कहा कि महिलाओं को धुंआ वाले चूल्हे से मुक्ति दिलाने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना की शुरूआत की गई हैं। इस योजना में गरीब परिवारों की महिलाओं को सरकार द्वारा निःशुल्क घरेलू गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं।
इस अवसर पर पार्षद बद्री तिवारी, हेमराज कुशवाहा, प्रकांत तिवारी, बबलेश राजपूत और अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!