ज्योतिरादित्य सिंधिया, डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी और रंजना बघेल ने भरे नामांकन

राजनीति Mar 13, 2020

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी एवं पूर्व मंत्री श्रीमती रंजना बघेल ने शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं सैकड़ों कार्यकतार्ओं की उपस्थिति में राज्यसभा चुनाव के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल किये।
ज्योतिरादित्य सिंधिया, डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी एवं श्रीमती रंजना बघेल ने नामांकन पत्र दाखिल करने के लिये कार्यकतार्ओं के साथ शुक्रवार दोपहर में पार्टी के प्रदेश कार्यालय से रवाना हुए। कई गाड़ियों के काफिले के साथ सिंधिया एवं डॉ. सोलंकी विधानसभा भवन पहुंचे। यहां केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री श्रीमती यशोधराराजे सिंधिया, पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह, रामपाल सिंह, श्रीमती माया सिंह, सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह, पूर्व मंत्री अंतरसिंह आर्य, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, राजेन्द्रसिंह राजपूत, गजेन्द्र पटेल, रणवीर सिंह रावत, शांतिलाल लोढ़ा, एसएस उप्पल, संतोष शर्मा सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment