शिवराज सरकार का मुख्य एजेण्डा गरीब कल्याण: सिंधिया
कोलारस। प्रदेश शासन की मंत्री यशोधराराजे सिंधिया ने ग्राम सिंगाखेड़ी, बक्सपुर, खजूरी, मांगरोल, इंद्रा कालोनी बदरवास में क्षेत्रीय जनता से जनसम्पर्क एवं जनसंवाद करते हुए पार्टी प्रत्याशी देवेंद्र जैन को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार मध्यप्रदेश के इतिहास की सबसे लोकप्रिय सरकार है जिसका मुख्य एजेण्डा गरीब कल्याण है। उन्होंने कहा कि किसान पुत्र शिवराज सिंह चैहान ने मध्यप्रदेश की सत्ता संभालने के बाद प्रदेश में गांव, गरीब, किसान, मजदूर, आदिवासियों एवं सभी वर्गों की कठिनाईयों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई हैं इसलिए इन वर्गों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश में अब गरीब लोगों के कल्याण के प्रति भाजपा सरकार सजग हैं। कोलारस का यह उपचुनाव क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने वाला चुनाव है। बीमारू राज्य कहलवाने वाला मध्यप्रदेश को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपनी योजनाओं के माध्यम से विकासशील राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है। भावांतर भुगतान योजना लाकर किसानों को उनकी फसलों का बाजिव मूल्य दिलाया। इन योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है गरीब, मजदूर, किसान, महिला की चिंता भारतीय जनता पार्टी करती है आपसे आग्रह है कि क्षेत्र के विकास के लिए चुनाव चिन्ह कमल के फूल पर आगामी 24 फरवरी को बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन को भारी बहुमत से विजयी बनाएं। इस अवसर पर जनता ने दोनों हाथ ऊपर उठाकर संकल्प लेते हुए भाजपा नेताओं को विश्वास दिलाया कि हम सब भाजपा के साथ हैं 24 तारीख को हम भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेंगे और कोलारस क्षेत्र को अन्य क्षेत्रों की भांति हम कांग्रेस मुक्त करेंगे।
कांग्रेस हमेशा गरीब दलित विरोधी रही है : आर्य
भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में ग्राम अटाराए बल्हेरा, लुकवासा, देहरदा, रिजोदा में जन संवाद करते हुए प्रदेश शासन के मंत्री लालसिंह आर्य ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से गरीब, पिछड़े, दलित विरोधी रही है। 60 साल से कांग्रेस सत्ता में रही पर कभी भी संत रविदास, संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर को सम्मान नही दिया जबकि भाजपा ने समरसता के पुजारी संत रविदास व डॉ भीमराव अंबेडकर कुंभ लगाकर उनके जीवन विचारो को जन-जन के बीच पहुचाने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि दो वर्ष में अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछडा वर्ग के छात्र छात्राओं को 1 करोड 28 लाख जाति प्रमाण पत्र बनाकर दिये है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आदिवासियों और दलितों की पीड़ा को समझा है। आज सहरिया परिवार की मुखिया के खाते में कुपोषण से मुक्ति व दूध फल सब्जियां, पोष्टिक खाना हेतु 1000 रुपए महीनों देने का काम किया है हर मझरे टोले को बिजली पहुचाई जा रही है। बेटियो को एएनएम की ट्रेनिंग व आईटीआई का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। ऐसी अनेको योजनाएं भाजपा सरकार द्वारा संचालित की है, जो लोगो के जीवन मे बदलाव ला रही है। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह करते हुए कहा कि आप केंद्र की मोदी व राज्य की शिवराज सरकार के साथ कोलारस में भी विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए आने वाली 24फरवरी को भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन को कमल के फूल पर बटन दबाकर विजयी बनाये। (खबरनेशन / Khabarnation)