शबिस्ता आसिफ जकी भोपाल नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष मनोनीत
खबर नेशन / Khabar Nation

भोपाल: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देश पर शबिस्ता आसिफ जकी को भोपाल नगर पालिक निगम में कांग्रेस पार्षद दल का नेता (नेता प्रतिपक्ष) मनोनीति किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने जिला/ शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को उक्त संबंध में जानकारी प्रेषित की है। शेखर ने बताया कि शबिस्ता जकी लगातार तीसरी बार कांग्रेस की पार्षद चुनी गई हैं। राजधानी भोपाल की राजनीति में जहां महिलाओं का वर्चस्व बन गया हैं, उसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी की और से नेता प्रतिपक्ष का पद महिला शक्ति को संभालने का अवसर प्राप्त हुआ है।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999