सतीश उपाध्याय सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त
खबर नेशन / Khabar Nation
भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी ने राज्यसभा सांसद विवेक तंखा की अनुशंसा पर महाकौशल क्षेत्र के वरिष्ठ नेता सतीश उपाध्याय को मध्यप्रदेश कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह घोषणा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व सभी प्रकोष्ठ व विभागों के प्रभारी एडवोकेट जेपी धनोपिया ने आज भोपाल में की है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी द्वारा की गई इस नियुक्ति में नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष सतीश उपाध्याय से यह अपेक्षा व्यक्त की है कि वे कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मलिकार्जुन खरगे जी तथा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी की भावनानुसार प्रदेश में सहकारिता आंदोलन से जुड़े व्यक्तियों एवं संस्थाओं की जानकारी इकट्ठी कर उनकी हितों का संरक्षण करने तथा उन्हें पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। इसके साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया है कि कांग्रेस के सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भगवान सिंह यादव से समन्वय व सामंजस्य स्थापित कर उनके द्वारा सौंपे जाने वाले संगठनात्मक कार्यों का भी निर्वहन करें।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999