इंदौर के सचप्रीत सिंह ‘सच’ सलूजा बने मप्र कांग्रेस कौमी एकता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

राजनीति Oct 13, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation

भोपाल: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर और महामंत्री एवं समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया द्वारा इंदौर के सचप्रीत सिंह ‘सच सलूजा’ को मप्र कांग्रेस कौमी एकता प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
कांग्रेस पार्टी श्री सलूजा से अपेक्षा करती है कि वे अभा कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भावनानुसार और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के नेतृत्व में अपने प्रकोष्ठ के माध्यम से प्रदेश में सांप्रदायिक सद्भाव माहौल निर्मित करने, उसमें सुधार करने और सद्भाव के साथ सभी जाति वर्ग के लोगों को एकजुट कर कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए पूर्ण निष्ठा और सक्रियता से कार्य करेंगे।
आपसे यह भी अपेक्षा है कि आप समय-समय पर पार्टी द्वारा होने वाले आंदोलन, धरना-प्रदर्शन एवं अन्य कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर पार्टी संगठन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। साथ ही प्रदेश कांग्रेस की सहमति से प्रकोष्ठ में प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, और ब्लाक स्तर पर ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति कर कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़कर पार्टी की मजबूती के लिए अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment