राजस्व मंत्री और महापौर ने किया स्मार्ट रोड का निरीक्षण

भोपाल। राजस्व, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता और महापौर आलोक शर्मा ने स्मार्ट रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने रोड के कारण विस्थापित होने वाले लोगों के लिये बनाये गये अस्थायी आवासों को भी देखा। स्मार्ट रोड पॉलीटेक्निक चौराहा से भारत माता चौराहा तक बनायी जा रही हैं।

गुप्ता ने कहा कि जब काम शुरू करना हो तभी विस्थापन की कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि अस्थायी आवासों में ड्रेनेज और पानी की समुचित व्यवस्था करें। गुप्ता ने स्मार्ट रोड का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करवाने के निर्देश दिये।

इस दौरान कमिश्नर नगर निगम प्रियंका दास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabrnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment