राजस्व मंत्री गुप्ता द्वारा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा शिविर का शुभारंभ

भोपाल। राजस्व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने शासकीय जयप्रकाश चिकित्सालय में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने शाहिद हुसैन को 97 हजार रुपये और छोटेलाल साहू को एक लाख 62 हजार रुपये की राज्य बीमारी सहायता राशि के स्वीकृति पत्र दिये।
 

गुप्त ने कहा कि शिविर में आने वाले सभी मरीजों का नि:शुल्क उपचार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि शिविर में प्रायवेट डॉक्टर भी सेवाएँ दे रहे हैं। गुप्ता ने बताया की काटजू हास्पीटल को भी 100 बेड का बनाया जायेगा। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सुधीर जेसानी एवं अन्य चिकित्सक उपस्थित थे। (खबरनेशन)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment