दतिया में चित्रकला प्रदर्शनी के अवसर पर कलाकारों का सम्मान

भोपाल। चित्रकला में अपना विशिष्ट स्थान बना चुके प्रसिद्ध चित्रकार राजा रवि वर्मा के नाम पर दतिया में अखिल भारतीय चित्रकला प्रदर्शनी और सम्मान समारोह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। समारोह में जनसंपर्क, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने विभिन्न चित्रकारों का सम्मान किया। भारतीय कलाकार संघ दतिया की ओर से हुए इस कार्यक्रम में अनेक चित्रकार उपस्थित थे।
 

जनसंपर्क मंत्री ने चित्रकारों को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों को प्रशंसनीय बताया। उन्होंने कहा कि दतिया में भवनों और सड़कों के निर्माण के साथ ही कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी अच्छा कार्य हो रहा हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment