मूर्धन्य पत्रकार कवि, लेखक महेश श्रीवास्तव सरस्वती सम्मान से सम्मानित

मध्यप्रदेश के रत्न हैं महेश जी - मुख्यमंत्री चौहान 
 

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शब्द साधक एवं मूर्धन्य पत्रकार महेश श्रीवास्तव को सरस्वती सम्मान से विभूषित किया । नगर निगम भोपाल द्वारा सरस्वती सम्मान प्रभावशाली पत्रकारिता, लेखक से समाज को नई दिशा प्रदान करने वाले कवि को सम्मानित करने के लिये स्थापित किया गया हैं। महेश को सम्मान में शाल श्रीफल और दो लाख रूपये की सम्मान निधि भेंट की गई। यह सम्मान समारोह नगर निगम भोपाल का रचनात्मक प्रयास हैं।
 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि महेश श्रीवास्तव गद्य और पद्य दोनों पर एक समान अधिकार के साथ लेखन करते हैं। उन्हें पढ़ते हुए कविता पढ़ने का सहल आभास होता हैं। उनका लेखन कवितामय लेखन हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश को एकसूत्र में बांधने का गीत महेशजी ने लिखा। प्रदेश की भावनात्मत्मक एकता के बिना विकास संभाव नही हैं। मध्य प्रदेश गान लिखकर उन्होंने अद्भुत कार्य किया हैं। उन्होंने कहा कि महेशजी में अद्भुत प्रतिभा हैं। वे ज्ञान, भक्ति और कर्म के संगम हैं। वे मध्यप्रदेश रत्न हैं।
 

महेश श्रीवास्तव ने अपने सम्मान के भावनात्मक उत्तर में कहा कि नागरिको के प्रेम की नदियां मुझमें गिर रही हैं और मैं समुद्र हो गया हूँ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान जनता की सेवा करने वाले मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने पत्रकारिता की नई पीढ़ी को सीख देते हुए कहा कि जो पत्रकार झुकता नही हैं वही पत्रकारिता की मूर्ति गढ़ते हैं। पत्रकार को  डूबने का खतरा उठाना सीखना चाहिए। विभिन्न संस्थाओं ने भी महेश श्रीवास्तव का सम्मान किया।
 

माधवराव सप्रे समाचार पत्र संग्रहालय के संस्थापक विजयदत्त श्रीधर ने कहा कि महेश श्रीवास्तव ने जो कहा और लिखा उसे आम नागरिकों ने शब्दशः समझा। यही अभिव्यक्ति की सुंदरता हैं। उन्होंने कहा महेशजी संपादकीय गरिमा के सशक्त हस्ताक्षर हैं। भोपाल के नागरिकों को उन पर गर्व हैं।
 

महापौर भोपाल आलोक शर्मा ने कहा कि नगर निगम को महेश श्रीवास्तव को सम्मानित करते हुए गर्व हैं। वे आदर और प्रेरणा के केंद्र हैं। वे  पत्रकारिता के चलते फिरते विश्वविद्यालय हैं। उन्होंने महेश श्रीवास्तव की  संपादकीय टिप्पणियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होने पत्रकारिता को नई दिशा दी हैं।
 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महेश जी  के व्यक्तित्व और रचनाकर्म पर केन्द्रित स्मारिका का विमोचन किया। राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, सहकारिता राज्य मंत्री विश्वास सारंग, पूर्व सांसद कैलाश सारंग,  महेश श्रीवास्तव की धर्मपत्नि पुष्पा श्रीवास्तव, नागरिक आपूर्ति निगम ने अध्यक्ष डॉ हितेश वाजपेयी, भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष्र ओम यादव और राजधानी के गणमान्य नागरिक लेखक, पत्रकार बुद्धिजीवी उपस्थित थे।
 

अध्यक्ष नगर निगम सुरजीत सिंह चौहान ने आभार व्यक्त किया। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment