पेशी को लेकर, कांग्रेस भोपाल में विरोध-प्रदर्शन करेगी
अभा कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षता सोनिया गांधी जी की ईडी में
खबर नेशन / Khabar Nation
भोपाल: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षता सोनिया गांधी जी (सांसद) दिनांक 21 जुलाई को नई दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में पेश होंगी। अभा कांग्रेस के पदाधिकारी, कांग्रेस के सांसद एवं अन्य पदाधिकारी सोनिया गांधी जी के साथ ईडी कार्यालय जायेंगे और वहां शांतिपूर्वक तरीके से विरोध-प्रदर्शन करेंगे।
इसी तारतम्य में अभा कांग्रेस कमेटी के निर्णय अनुसार देश के सभी प्रदेशों में जहां ईडी कार्यालय हैं, कि जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा वहां भी शांतिपूर्वक विरोध-प्रदर्शन किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा कि अभा कांग्रेस कमेटी के निर्णय अनुसार राजधानी भोपाल में गुरूवार, 21 जुलाई को दोपहर 12 बजे शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय जवाहर भवन, रोशनपुरा चौराहे पर कांग्रेस पार्टी द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन किया जायेगा। इस धरना विरोध प्रदर्शन में भोपाल के सभी प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, विधायकगण, विधानसभा 2018 के कांग्रेस प्रत्याशी, मोर्चा संगठनों के सभी अध्यक्षगण और पदाधिकारीगण एवं समस्त कार्यकर्ता शामिल होंगे।
शेखर द्वारा उक्त संबंध में भोपाल के जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष, भोपाल के कांग्रेस के विधायकगण और 2018 के विधानसभा चुनाव के कांग्रेस प्रत्याशियों को पत्र भेजकर विरोध-प्रदर्शन को प्रभावी और सफल बनाने हेतु कहा गया है।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें :
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999