नगर निकाय चुनाव में मध्य प्रदेश की जनता ने भाजपा को नकार दिया है कमलनाथ

राजनीति Jul 20, 2022

बच्चा किसी और के घर पैदा होता है, और मिठाई भाजपा वाले

बांटने लगते हैं; कमलनाथ

14 महीने बाद 2023 में मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी, भाजपा के बड़े-बड़े नेता ग्वालियर चंबल क्षेत्र में हैं, लेकिन भाजपा की सबसे बुरी हार वहीं हुई

भोपाल: प्रदेश में संपन्न हुए नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के परिणाम आज घोषित हुए। पिछले चुनाव में नगर निगम में खाली हाथ रही कांग्रेस पार्टी ने इस बार पांच नगर निगम जीते और दो जगह पार्टी बहुत कम अंतर से हारी, 23 साल में कांग्रेस के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।

कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के लिए मैं प्रदेश की जनता और कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं। आज मध्य प्रदेश के सभी 16 नगर निगम के नतीजे सामने आ गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जबलपुर, ग्वालियर, मुरैना, रीवा और छिंदवाड़ा में जीत हासिल कर चुकी है। बुरहानपुर और उज्जैन में जनता ने कांग्रेस को जिता दिया था, लेकिन षड्यंत्र की राजनीति और प्रशासन के दुरुपयोग से यह सीटें कांग्रेस के खाते में नहीं आ सकीं।

कमलनाथ ने कहा कि 1999 के बाद से जब से महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष मतदान से हो रहा है उसमें भी यह कांग्रेस का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। अगर पिछले 23 साल के नगर निगम चुनावों के परिणाम पर नजर डालें तो कांग्रेस पार्टी को 1999 में 2 सीट भोपाल और जबलपुर, 2004 में भोपाल और देवास, 2009 में देवास, उज्जैन और कटनी और 2014 में कोई सीट नहीं मिली जबकि इस बार 2022 में हमने 5 नगर निगम जीते हैं।

कमलनाथ ने कहा कि पिछले नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 16 नगर निगम जीते थे। वहीं भारतीय जनता पार्टी के हाथ से 7 नगर निगम निकल गए हैं। भाजपा यह चुनाव पूरी तरह से हारी है। लेकिन हार के बावजूद भाजपा वाले ढोल बजा रहे हैं। भाजपा की हालत यह है कि बच्चा किसी और के घर होता है और मिठाई भाजपा के लोग बांटने लगते हैं।

कमलनाथ ने कहा कि महाकौशल में कांग्रेस की जीत हुई है।

ग्वालियर और चंबल में कांग्रेस पार्टी ने 57 साल का सबसे जबरदस्त प्रदर्शन किया है। रीवा नगर निगम को जीतकर विंध्य क्षेत्र में भी कांग्रेस का परचम फहरा दिया है।

कमलनाथ ने कहा कि ग्वालियर और चंबल में भाजपा के बड़े-बड़े नेता हैं, लेकिन उसी क्षेत्र में भाजपा की सबसे बुरी हार हुई है। इस सवाल पर कि क्या उन्होंने सिंधिया को सड़क पर ला दिया कमलनाथ ने कहा कि वह किसी को सड़क पर लाने का काम नहीं करते। यह तो जनता ने सबक सिखाया है।

मालवा और निमाड़ में कांग्रेस को नगर निगम की सीट न मिलने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि मालवा में हम नगर निगम नहीं जीत सके लेकिन जीत का अंतर बहुत कम कर दिया है। पिछले विधानसभा चुनाव में यहां पार्टी का प्रदर्शन बेहतर रहा था और 2023 में फिर से पार्टी यहां शानदार प्रदर्शन करेगी। नगर निगम में वोट प्रतिशत के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि अभी सारे नगर निगम के वोटिंग प्रतिशत सामने नहीं आया है लेकिन हमारे शुरुआती आकलन के मुताबिक कांग्रेस पार्टी के वोट प्रतिशत में अच्छा खासा इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के पार्षदों का अध्ययन करें तो पिछली बार से हमारे पार्षदों की संख्या बढ़ी है।

कमलनाथ ने याद दिलाया कि कांग्रेस पार्टी जीरो से 5 नगर निगम तक तक पहुंची है जब सत्ताधारी दल ने पुलिस पैसा और प्रशासन का जमकर दुरुपयोग किया। उसके बावजूद प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को जो समर्थन दिया है, उसके लिए हम प्रदेश की जनता के आभारी हैं। पहले गांव की जनता ने और अब शहर की जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि अब प्रदेश की जनता बदलाव के मूड में है। कमलनाथ ने कहा कि 14 महीने बाद प्रदेश की जनता प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएगी।

पत्रकार वार्ता के पूर्व प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय परिसर में कांग्रेसजनों ने नगर निगम की 5 सीटों पर विजयी होने पर आतिशckजी कर खुशी का इजहार किया तथा परस्पर एक- दूसरे को बधाई दी। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने कमलनाथ जी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारीए युवा कांग्रेस और छात्र संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जन . संदेश,

मध्यप्रदेश के मेरे प्यारे भाईयों और बहनों

पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों में आपने मेरे प्रति जो विश्वास जताया और कांग्रेस को जो समर्थन दिया, उसके लिये मैं आप सभी के प्रति मन से कृतज्ञ हॅूं ।

आप सभी के प्रेम और स्नेह के लिए आभारी हॅूं । आप सभी को बहुत.बहुत धन्यवाद ।

मध्यप्रदेश के समग्र विकास के लिये मेरे प्रति आपका विश्वास और समर्थन अमूल्य है। मैं और मेरे साथी हमारे मध्यप्रदेश के नव-निर्माण के लिए कृत संकल्पित हैं ।

मैं मध्यप्रदेश की ‘अपनी पहचान’-‘एक नई पहचान’ बनाना चाहता हॅूं ।

मैं चाहता हॅूं कि दुनिया जाने कि हम मध्यप्रदेश के निवासी हैं । हम गर्व से कह सके कि हम मध्यप्रदेश से हैं ।

मैं मध्यप्रदेश का नई सोच से नव निर्माण करना चाहता हॅूं ।

मेरा संकल्प है कि मध्यप्रदेश एक मॉडल राज्य बने, एक आदर्श जन कल्याणकारी राज्य बने । एक ऐसा राज्य बने जहka युवाओं से लेकर अनुभवी बुजुर्गो के लिए स्थान हो । माताओं और बहनों के लिए आगे बढ़ने के अवसरों के साथ-साथ सुरक्षा और सम्मान हो । जहॉ हर वर्ग, हर समाज और हर परिवार को विकास का नया आयाम मिले ।

आपने मध्यप्रदेश के गांव-गांव और शहरों में बदलाव की शुरूवात कर दी है ।

गांवों और शहरों ने अब परिवर्तन का मन बना लिया है ।

आप सभी के विश्वास, सहयोग और समर्थन से हम मिलकर 2023 में मध्यप्रदेश के नवनिर्माण की शुरुआत करेंगे ।

हमारे प्रदेश को विकसित राज्य बनाने के साथ वैश्विक पहचान दिलाने के लिये हम मिलकर काम करेंगे ।

नई सोच के साथ, नई राह पर चलेंगे ।

आपका कमलनाथ आपके साथ है ।

आपके स्नेहए समर्थन और विश्वास के लिये एक बार पुनः आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ ।

 

लिखें और कमाएं

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें :
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
 9009155999

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment