रानीपुरा में युनुस लाला ने बांटे मास्क व सेनेटाइजर

राजनीति Jun 16, 2020

इंदौर। कोरोना से बचाव को लेकर रानीपुरा में जनजागरूकता कार्यक्रम अल्पसंख्यक नेता युनुस लाला ने चलाया। उन्होंने नईबागड़,रानीपुरा क्षेत्र में रहवासियों को मास्क व सेनेटाइजर भी वितरित किये और कोरोना से बचाव के लिए समझाइश भी दी।भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जनाब भाई सनव्वर पटेल के निर्देश पर नगर अध्यक्ष जनाब मंजूर के मार्गदर्शन में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर मंत्री युनुस लाला मित्रमंडल द्वारा मास्क और सैनीटाइजर का वितरण किया गया। कोविड कोरोना से बचाव के लिए सन्देश भी दिया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और  घर से बाहर निकलने पर मास्क के उपयोग करने की बात बताई। मौके पर विवेक पिपले, सलीम अंसारी, वसीम सिलावट, फैसल पठान, सोनू सिलावट, रजनीश जी, परवेज अंसारी, सईद अंसारी, बबलू भाई, मनीष जी आदि मौजूद रहे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment