कैलाश विजयवर्गीय के साथ सभी वरिष्ठ नेतागण व कार्यकर्ताओं ने आज एक साथ अपने-अपने बूथ से  “घर-घर संपर्क अभियान“ का शुभारंभ किया

राजनीति Jun 16, 2020

इंदौर, भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने बताया कि घर-घर संपर्क अभियान के तहत “माननीय प्रधानमंत्रीजी का पत्र, मोदी सरकार 2.0 का पहला साल एवं आत्मनिर्भर भारत - आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश“ पत्रक आज से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जाकर वितरण कर रहे है। आपने बताया कि घर-घर संपर्क अभियान का शुभारंभ भाजपा राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाशजी विजयवर्गीय ने अपने बूथ नंदानगर स्कूल के आसपास में घर-घर जाकर पत्रक देकर किया। पत्रक वितरण करते हुए श्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिये दृढ संकल्पित है। इन तीन तरह के पत्रक में एक पत्र मा. प्रधानमंत्रीजी का पत्र जिसमें श्री नरेन्द्रजी मोदी ने कार्यकर्ताओं लिखते हुए कहा कि मेरे संकल्प की ऊर्जा आप ही है आपका समर्थन आपका आशीर्वाद आपका स्नेह ही है। मोदीजी ने कहा कि वैश्विक महामारी के कारण यह संकट की घड़ी तो है ही, लेकिन हम देशवासियों के लिये यह संकल्प की घड़ी भी है। दूसरे पत्रक में ‘‘मोदी सरकार 2.0 का पहला साल’’ इस पत्रक में इस एक वर्ष के कार्यकाल में जो प्रभावशाली और चुनौतीपूर्ण ऐतिहासिक निर्णय लिये गये उनका उल्लेख किया गया। ऐतिहासिक निर्णय अनुच्छे 370 हटाना, नागरिकता संशोधन अधिनियम, राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त, तीन तलाक बिल पास होना, करतारपुर गलियारा राष्ट्र को समर्पित, बुरियांग समझौता, बोडो समझोता जैसे निर्णयों का विवरण दिया गया है। इसी के साथ तीसरे पत्रक में ‘‘आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश’’ इस पत्रक में भारतीय जनता पार्टी के दृढ़ संकल्प आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिये कई तरह के कार्य किये जाना है, जिसमें निर्धन एवं जरूरतमंदों का सशक्तीकरण, सभी के लिये आजीविका सुनिश्चित, आमजन को बिजली के बिल से राहत प्रगतिशील उद्योग एवं श्रमिक कल्याण के लिये श्रम कानूनों में क्रांतिकारी सुधार, औद्योगिक विकास, किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय, पंच परमेश्वर योजना आदि योजनाओं के अंतर्गत मध्यप्रदेश सरकार आत्म निर्भर मध्यप्रदेश बनाने के लिये कार्य करेगी। आज भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रमुख नेतागण, वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद श्री कृष्णमुरारी मोघे, श्री बाबूसिंह रघुवंशी, संभागीय संगठन मंत्री श्री जयपालसिंह चावड़ा, सांसद श्री शंकर लालवानी, कैबिनेट मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे, विधायक श्री रमेश मेंदोला, सुश्री उषा ठाकुर, पूर्व महापौर विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, विधायक श्री महेंद्र हार्डिया, श्री आकाश विजयवर्गीय, श्री सुदर्शन गुप्ता, श्री मधु वर्मा तथा सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताआेंं ने अपने-अपने बूथ के आसपास घर-घर जाकर ये पत्रक वितरित कर संकल्प भी दिलाया।

Share:


Related Articles


Leave a Comment