सकारात्मकता के साथ उपलब्धियों का प्रचार करें

राजनीति Dec 26, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation

इंदौर में आयोजित संभागीय मीडिया कार्यशाला में बोले पार्टी नेता
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश संगठन महामंत्री और वरिष्ठ नेताओं ने दिया मार्गदर्शन


इंदौर: भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र और राज्य सरकार ने विकास की गौरवगाथा लिखी है। हमारे पास अपार उपलब्धियां है। उन उपलब्धियों का प्रचार कर हमें नकारात्मकता फैलाने वालों को सकारात्मकता के साथ जवाब देना है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को इंदौर के महावीर बाग के स्व. उमेश शर्मा सभागार में आयोजित मीडिया विभाग के संभाग स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में कही। सत्र का उदघाटन पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, वरिष्ठ नेता गोपीकृष्ण नेमा, गोविन्द मालू, आईडीए अध्यक्ष जयपाल चावड़ा, नगर जिलाध्यक्ष गौरव रणदिवे और ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजेश सोनकर ने दीप प्रज्वलित कर किया। समापन सत्र को पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने संबोधित किया। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन एवं वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन ने भी विशेष रूप से उपस्थित होकर मार्गदर्शन दिया। वर्ग की प्रस्तावना प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू ने रखी।
भाजपा सरकार की नीतियों से देश हर मोर्चे पर सशक्त हुआ : विजयवर्गीय
प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बढ़ता मध्यप्रदेश, बढता भारत विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में 2003 से लेकर अब तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार रही, जिसने प्रदेश में विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए। वहीं देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने देश के कोने कोने में विकास की गंगा बहायी। हमारी केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर देश और प्रदेश का विकास कर रही है। आज भाजपा की नीतियों से देश हर मोर्चे पर सशक्त हुआ है। उन्होंने कहा कि 2003 के पूर्व सड़क, पानी और बिजली के मामले में मध्यप्रदेश पिछड़ा हुआ था। 2003 के बाद प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा है। किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी और बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा कि जब देश में चारों ओर मंदी का माहौल था तब भारत इससे अछूता था। इसका कारण देश की आर्थिक व्यवस्था का सशक्त होना है। श्री विजयवर्गीय ने कहा कि मीडिया विभाग पार्टी और सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में सेतु बने। सत्र की अध्यक्षता भाजपा राजनीतिक प्रतिपुष्टि विभाग के प्रदेश सह संयोजक श्री निशांत खरे ने की।
सीखना और सिखाना प्रशिक्षण का उद्देश्यः हितानंद
पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसा दल है, जहां कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण होता है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए कहा कि डॉ. कलाम अपने जीवन के अंतिम क्षणों में भी बच्चों को प्रशिक्षित कर रहे थे। हर व्यक्ति को हर समय सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्यकर्ता वहीं है जिसमें हमेशा सीखने का भाव हो। प्रशिक्षण वर्गो में सीखने का वातावरण होता है। यहां से कार्यकर्ता प्रशिक्षित होकर राष्ट्र और संगठन सेवा के लिए निकलता है।
मीडिया विभाग संगठन के आंख, नाक, कान : विकास दवे
प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए साहित्य कला अकादमी के निदेशक विकास दवे ने मीडिया विभाग में कार्यकर्ताओं को पत्रकार बंधुओं से मित्रतापूर्ण व्यवहार करना चाहिए जो कि शुद्ध सात्विक प्रेम अपने कार्य का आधार है। उन्होंने समाचार लेखन से संबंधित जानकारी प्रशिक्षणार्थियों को दी और कहा कि समाचार हमेशा आदर्श रूप में देना चाहिए। मीडिया विभाग हमारे संगठन का आंख, नाक और कान है, जो हमेशा खुले रहना चाहिए। सत्र की अध्यक्षता सांसद शंकर लालवानी ने की।
हमारे संगठन की विकास यात्रा गौरवशाली जो आज भी जारी है : सबनानी
वर्ग के तृतीय सत्र हमारे विचार की विकास यात्रा विषय पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि हमारी विचार यात्रा जनसंघ से होते हुए आगे बढी है। संघर्षो और बलिदानों के बाद हम शून्य से शिखर पर पहुंचे है। उन्होंने कहा कि जनसंघ से आगे बढते हुए हमारे संगठन की विकास यात्रा भारतीय जनता पार्टी के रूप में आगे बढी। जिस विचार को लेकर जनसंघ का गठन हुआ उस विचार के साथ आज भी भारतीय जनता पार्टी आगे बढ रही है। उन्होंने कहा कि आज केन्द्र और कई राज्यों में हमारी सरकार है, तो इसके पीछे हमारा विचार और हमारे संगठन की गौरवशाली विकास यात्रा है। उन्होंने कहा कि हमने विपरीत परिस्थितियों में भी मूल्यों से समझौता नहीं किया। इसलिए हमारी पहचान एक वैचारिक संगठन के रूप में होती है। सत्र की अध्यक्षता प्रदेश प्रवक्ता व पंधाना विधायक राम डांगोरे ने की।
अर्जुन की तरह लक्ष्य पर केन्द्रित होकर कार्य करें : पाराशर
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने चतुर्थ सत्र ‘हमारा कार्य एवं व्यवहार’ विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया विभाग के कार्यकर्ताओं को अर्जुन की भांति अपने लक्ष्य पर केन्द्रित होकर कार्य करना चाहिए। हमारा पहला कार्य पार्टी के साहित्य का अध्ययन और ज्वलंत विषयों की पूरी जानकारी हो। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है। यहां प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ता प्रतिक्षण, प्रशिक्षित होता है। श्री पाराशर ने कहा कि पार्टी ने मीडिया प्रभारी और सह प्रभारी के तौर पर जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है, उस दृष्टि से हमें विशेष तैयारियां और स्वयं को अपडेट रखना है। मीडिया प्रभारी संदर्भ तैयार करें और समय समय पर विपक्षी दलों को जवाब देने के लिए तथ्यों और तर्कों के साथ स्वयं को तैयार रखें। सत्र की अध्यक्षता प्रदेश प्रवक्ता डॉ दिव्या गुप्ता ने की। पंचम सत्र सोशल और डिजिटल मीडिया का बेहतर उपयोग विषय पर पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनिल पटेल ने संबोधित करते हुए करते हुए आईटी एवं सोशल मीडिया के बेहतर उपयोग की जानकारी दी। सत्र की अध्यक्षता भाजपा नेता नरेन्द्र सलूजा ने की।
प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विजय दुबे, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता उपस्थित थे। आभार मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी ने माना।

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment