किसानों को डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा पूरा किया

राजनीति Feb 04, 2018

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूणावत ने कहा कि किसानों को उनकी फसल की लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने का प्रावधान करके नरेंद्र मोदी ने अपना चुनावी वायदा पूरा किया हैं। समर्थन मूल्य के प्रावधान के बाद कोई किसान इससे वंचित न रहे इसको सुनिश्चित करने के लिए निगरानी का दायित्व नीति आयेाग और राज्यों को सौंपा जा रहा हैं। बजट में ग्रामीण भारत की चिंन्ता मुखरित हुई हैं। यह गांव गरीब किसान का सम्मान और मोदी सरकार की उनके प्रति संवेदना का सबूत हैं।
 

उन्होंने कहा कि प्याज आलू टमाटर जैसी खराब होने वाली फसलों की मूल्य सुरक्षा के लिए आप्रेशन ग्रीन का प्रावधान, साथ ही 42 मेगा फूड पार्कों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया हैं। फूड प्रोसेसिंग इकाई लगाने वालो को प्रोत्साहन दिया जा रहा हैं। इससे किसान के उत्पाद के माकूल मूल्य मिलेंगे। जैविक खेती के लिए 22 हजार कृषि हाट सजाये जा रहे हैं। साथ ही पशुपालकों के लिए भी क्रेडिट कार्ड की व्यवस्था की जा रही हैं।
 

लूणावत ने कहा कि केंद्र सरकार ने हेल्थ कव्हर देने के अलावा 5 लाख स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना, 24 मेडीकल काॅलेज खोलने की मंजूरी दी हैं। खेती किसानी सूखा मुक्त और देहाती आबादी बीमारी लाचारी मुक्त होंगी। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment