प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है: दिग्विजय सिंह

राजनीति Nov 23, 2018

खबरनेशन / Khabarnation

मध्यप्रदेश से राज्य सभा के सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि अब की बार प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है और इस के चलते पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी।
दिग्विजय ने यह दावा कल श्याम को सीहोर जिले के ग्राम श्यामपुर में कांग्रेस प्रत्याशी  सुरेन्द्र सिंह ठाकुर के सर्मथन में आयोजित एक बडी आम सभा में किया।
केन्द्र की भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुये उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जी एस टी जैसी चीजां से जनता को बहुत नुक्सान पहुंचा है।
कल ही उज्जैन दक्षिण से कांग्रेस के प्रत्याशी राजेन्द्र वशिष्ठ के सर्मथन में चुनावी सभा में बोलते हुये दिग्विजय ने इस बात को दोहराया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।
उन्हांने कहा कि वे पिछले एक साल से प्रदेश में घूम रहे हैं और यह पाया कि सभी जगहां पर माहौल कांग्रेस के पक्ष में है।
दिग्विजय ने महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किये।

Share:


Related Articles


Leave a Comment