राष्ट्र ऋषि नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर स्वाध्याय मंडल का आयोजन
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रलेखन एवं ग्रंथालय विभाग द्वारा राष्ट्र ऋषि नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर प्रदेश कार्यालय स्थित पुस्तकालय में स्वाध्याय मंडल में राष्ट्र ऋषि नानाजी के संस्मरण और समाज कल्याण की दिशा में किए गए उनके कार्यो का स्मरण कर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। विभाग के प्रदेश संयोजक अनिल सप्रे ने नानाजी देशमुख के जीवन से जुड़े स्मरणों को बताते हुए कहा कि नानाजी ने राजनीति को सेवा का माध्यम माना। पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय को ग्रामोदय के माध्यम से नानाजी ने धरातल पर उतारा।
स्वाध्याय मंडल में आशीष रत्नपारखी, नीरव प्रधान, धर्मेन्द्र गोस्वामी, राज अरोरा, भावना सिंह, योगेश परमार, बृजेश मिश्रा, सरिता देशपाण्डे ने भी अपने विचार व्यक्त किए। (खबरनेशन / Khabrnation)
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!