प्रदेश भर में किसान मोर्चा की एक दिवसीय कार्यशाला
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा हैं। 23 दिसम्बर को जबलपुर में कार्यशाला आयोजित की जायेगी। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रावत कार्यशाला में भाग लेंगे। इसी कड़ी में 23 दिसम्बर को छिंदवाड़ा, 24 को मंडला और डिंडोरी, 25 दिसम्बर को हरदा, 26 को होशंगाबाद, 27 को विदिशा और झाबुआ 29 को इंदौर और खण्डवा तथा 31 दिसम्बर को आगर में जिला कार्यशाला आयोजित की जायेगी।
4 जनवरी को मुरैना, देवास, 5 जनवरी को भिंड, 6 जनवरी ग्वालियर, 7 जनवरी को शाजापुर और सिवनी तथा 8 जनवरी को दतिया में कार्यशाला आयोजित की जायेगी।
रणवीर सिंह रावत ने बताया कि इन कार्यशालाओं में प्रदेश संगठन महामंत्री, जिला प्रभारी मंत्री, स्थानीय सांसद, विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष, कृषि वैज्ञानिक, केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी भाग लेंगे और मार्गदर्शन करेंगे। जिला कार्याशाला में 5 सत्र होंगे, जिनमें संगठन की संरचना, पार्टी की रीति-नीति, कृषि में नवाचार, केंद्र सरकार और राज्य सरकार की किसान हितैषी नीति और कार्यक्रमों पर चर्चा की जायेगी। (खबरनेशन / Khabarnation)