अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमितिकी बैठक गुना में 2 जनवरी से

राजनीति Dec 22, 2017

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति की दो दिवसीय बैठक 2 जनवरी से गुना में आरंभ होगी जिसका समापन 3 जनवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। समापन सत्र में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर और नंदकुमार सिंह चौहान मार्गदर्शन करेंगे। गुना में कार्यसमिति की बैठक के पूर्व 1 जनवरी को मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जायेगी।
 

गुना में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। जिसमें व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की गई। सूरज कैरो ने बताया कि 3 जनवरी को गुना में कार्यसमिति के समापन के साथ अनुसूचित जाति वर्ग का वृहत सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। इसमें गुना, शिवपुरी और अशोकनगर के कार्यकत्र्ता भाग लेंगे। संध्या समय विशाल जनसभा होगी। गुना में संपन्न बैठक में सूरज कैरो, राधेश्याम पारिख, विधायक ममता मीणा, पन्नलाल शाक्य, मुकेश, गौतम टेटवाल, रमेश मालवीय, राजेश खटीक, राजेन्द्र सलूजा, सत्यनारायण शाक्य ने भाग लिया और व्यवस्था समिति को जवाबदेही सौंप दी। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment