गुलज़ार कॉलोनी पर नगर निगम का विशेष शिविर 25 जनवरी को  

राजनीति Jan 22, 2023

खबर नेशन / Khabar Nation  

इंदौर: अपना बकाया कर जमा करने के मकसद से वार्ड 73 गुलज़ार कॉलोनी पर 25 जनवरी को विशेष शिविर लगाया जा रहा है। नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल के आदेश अनुसार एवं वार्ड 73 की पार्षद श्रीमती शाहीन सादिक़ खान के मार्गदर्शन में संपत्ति कर, जलकर, डोर टू डोर कचरा प्रबंधन शुल्क, लाइसेंस रिन्यूअल वसूली हेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पार्षद शाहीन सादिक़ खान ने सभी रहवासियों से अपील की है कि जिन्हें भी बकाया कर अदायगी करनी है वह शिविर में बकाया कर जमा कर नगर निगम को सहयोग प्रदान करें। करदताओं को संपत्तिकर, जलकर व कचरा प्रबंधन शुल्क की बकाया राशि के भुगतान की सुविधा देने के लिए 25 जनवरी को गुलज़ार कॉलोनी में वार्ड स्तर पर शिविर का आयोजन किया जाएगा। आपको बता दें कि 5 फरवरी तक 19 जोन के 85 वार्डों में लगने वाले शिविर में निगम ने 150 करोड़ रुपए वसूलने का टारगेट रखा है।

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment