चुनाव आते ही विधायक को दिखने लगे अनैतिक कार्य।
खबर नेशन / Khabar Nation
विधायक सुनीता पटैल का फिर धरना ?
नरसिहपुर: जिले के गाडरवारा विधानसभा की कांग्रेस विधायक सुनीता पटैल एक बार फिर चर्चाओं में है वे पहले भी अवैध रेत खनन, अवैध शराब, जुआ सट्टा के खिलाफ जिले में ही नही राजधानी भोपाल में धरना दे चुकी है । धरना के माध्यम से अपनी राजनीति चमकाने में महारथ हासिल कर चुकी विधायक को चुनाव आते ही फिर से अवैध कार्य दिखने लगे है सवाल ये है कि पिछले चार साल के कार्यकाल में अब तक कितने अवैध कार्य तेजी से चले जब विधायक कहाँ थी उसी समय लगातार आंदोलन करना था जिससे गाडरवारा में पूरी तरह अनैतिक कार्य बंद हो जाते अब चुनाव आ गए तब विधायक जी को फिर राजनीति चमकाने के लिए आंदोलन शुरू कर रही है कांगेस विधायक सुनीता पटैल का 24 जनवरी को नरसिहपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने धरना शुरू होगा|
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999