मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक यात्रा के उत्कर्ष 20 वर्ष पूर्ण होने पर होगा मोदी@20 का अनावरण
खबर नेशन / Khabar Nation
11 सितंबर को मा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नगर के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में करेंगे अनावरण
इंदौर: भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि 11 सितंबर शाम 5:30 बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर के ग्रैंड हॉल में देश के जननायक यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी के राजनीतिक यात्रा के उत्कर्ष 20 वर्ष की गाथा पर आधारित पुस्तक मोदी@20 का अनावरण मा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा नगर के गणमान्य एवं प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के निमित्त समिति का गठन भी किया गया है जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण मुरारी मोघे जी को संयोजक एवं चंद्र कुमार मखीजा, दिव्या गुप्ता, राजेश अग्रवाल, अजय सेंगर, धीरज खंडेलवाल , रचना गुप्ता, एकलव्य सिंह गौड़ , योगेश मेहता एवं जे पी मूलचंदानी को सदस्य बनाया गया है|
इस कार्यक्रम के निमित्त सिंधी कॉलोनी स्थित प्रीतमदास सभागृह में प्रबुद्धजनों की बैठक का आयोजन किया गया बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं इस कार्यक्रम के
संयोजक कृष्ण मुरारी मोघे ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 20 वर्ष के राजनीतिक जीवन पर कुछ गणमान्य लोगों द्वारा लिखे गए लेखों का इस पुस्तक में संकलन है जिसका अनावरण शिवराज सिंह जी चौहान करेंगे ।
बैठक को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि स्वर कोकिला स्वर्गीय लता मंगेशकर, सचिन तेंदुलकर जैसी प्रसिद्ध विभूतियां जिनके बारे में लोग लिखते हैं उन जैसे विभिन्न प्रसिद्ध लोगों ने मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विषय में जो लेख लिखे है यह पुस्तक मोदी@20 उन्हीं लेखों का संकलन है।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समिति के संयोजक कृष्ण मुरारी मोघे जी समिति सदस्य चंद्र कुमार मखीजा, दिव्या गुप्ता, राजेश अग्रवाल, अजय सेंगर, धीरज खंडेलवाल, रचना गुप्ता, एकलव्य सिंह गौड़, योगेश मेहता जे पी मूलचंदानी, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज द्विवेदी सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों एवं एसोसिएशन के प्रमुख, सीए डॉक्टर ,शिक्षक ,वकील सहित विभिन्न गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999