भाजपा कार्यालय पर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम के साथ हुई परिचय बैठक

राजनीति Sep 09, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation
भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल का प्रथम नगर आगमन
इंदौर: भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के नगर संयोजक अनिल शर्मा ने बताया कि आदरणीय डॉ.अखिलेश जी खंडेलवाल झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संयोजक के प्रथम नगर आगमन पर प्रातः11बजे जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर बंजारा समाज, बेरवा समाज, बलाई समाज, खटीक समाज, चर्मकार मांझी समाज, जनजाति समाज, अल्पसंख्यक समाज से प्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ता एवम झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया साथ ही परिचय चर्चा कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंडेलवाल ने झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए आगामी कार्यक्रमों की चर्चा की कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे जी ने की एवं कार्यक्रम का संचालन पंडित अनिल शर्मा संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ महानगर इंदौर ने किया इस अवसर पर प्रदेश सह संयोजक वेदू शर्मा, हिमांशु वर्मा, केलाश रावत पुजारी,रविंद्र सिंह भदोरिया, राजा कोचले, नीना सिंह, अस्मिता ठाकुर, स्नेहा बारसिघे, मुरली सोनकर, दिनेश जायसवाल, अतुल जैन, मनोज पाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment