मोदी सरकार के जीवन बदलने के अभियान को मिल रहा जनता का समर्थनः विष्णुदत्त शर्मा

राजनीति Mar 02, 2023

खबर नेशन / Khabar Nation  
प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री, पार्टी नेतृत्व,कार्यकर्ताओं को दी पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर बधाई
भोपाल:
देश में होने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी लगातार विजयश्री हासिल कर रही है। इससे स्पष्ट है कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे गुड गवर्नेंस और गरीबों का जीवन बदलने के अभियान को अपना समर्थन दे रही है। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें गरीब कल्याण की जो योजनाएं चला रही हैं, जनता उन पर विश्वास करती है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा जी ने जिस तरह से संगठन तंत्र को मजबूत किया है और प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाया है, जिस तरह से पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर मेहनत कर रहे हैं, पार्टी की लगातार हो रही जीत इसी का परिणाम है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त ने गुरुवार को त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय विधानसभाओं के चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक सफलता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।
प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि त्रिपुरा, नगालैण्ड और मेघालय में हुए चुनावों के जो परिणाम आए हैं, उनमें भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत मिला है। नागालैण्ड में भारतीय जनता पार्टी अपने गठबंधन के सहयोगियों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। मेघालय में पिछले चुनावों में पार्टी को सीटें मिली थीं, इस बार उससे ज्यादा सीटें मिली हैं और पार्टी का वोट शेयर भी बढ़ा है। यह दर्शाता है कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास के जिस मंत्र पर चल रही है, उस पर जनता विश्वास कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आशा जताई कि वर्ष 2023 में होने जा रहे राज्य विधानसभा के चुनाव तथा 2024 में होने वाले लोकसभा के चुनाव में भी पार्टी ऐतिहासिक सफलता करेगी तथा देश में फिर एक बार प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में मिली ऐतिहासिक विजय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा तीनों राज्यों के पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। 


लिखें और कमाएं       
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment