मंत्री श्री सारंग ने करोंद मंडी आरओबी निर्माण की धीमी गति को लेकर जताई नाराजगी

राजनीति Feb 23, 2023

खबर नेशन / Khabar Nation  

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने करोंद मंडी आरओबी निर्माण की धीमी गति को लेकर जताई नाराजगी

शिफ्टिंग में देरी को लेकर मंत्री श्री सारंग ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

आरओबी के निर्माण से हर दिन 5 लाख लोगों का आवागमन होगा सुगम- मंत्री श्री सारंग

भोपाल: चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग मंगलवार को विकास यात्रा के दौरान करोंद मंडी आरओबी का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आरओबी निर्माण की धीमी गति को लेकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष नाराजगी जाहिर की। मंत्री श्री सारंग ने अधिकारियों को 10 दिनों के भीतर शिफ्टिंग का कार्य पूरा करने के निर्देश दिये। मीडिया से बात करते हुए श्री सारंग ने कहा कि करोंद क्षेत्र से पूराने भोपाल के बीच आवागमन को सुगम बनाने के लिये आरओबी का निर्माण किया जा रहा है। हाईटैंशन लाईन की शिफ्टिंग और अतिक्रमण के कारण निर्माण कार्य में विलंब हो रहा था। इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को अतिशीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि इस फ्लाईओवर के निर्माण से प्रतिदिन 5 लाख आबादी को आवागनम में सुगमता होगी। नरेला विधानसभा में यह आरओबी विकास का बड़ा मॉडल है, जिससे क्षेत्र की जनता को बेहद लाभ मिलेगा।

हर दिन 5 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग से करोंद की ओर कृषि उपज मंडी और दूसरी ओर आरिफ नगर और डीआईजी बंगला क्षेत्र स्थित है। रेलवे क्रासिंग के चलते यहां वाहनों की आवाजाही में दिक्कत होती थी। आरओबी के निर्माण से लोगों को रेलवे क्रॉसिंग पर बार-बार लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी। करोंद क्षेत्र के आसपास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, गैस राहत कॉलोनी, नवीन नगर, बैरसिया रोड, आरिफ नगर, डीआईजी बंगला, जेपी नगर, चौकसे नगर, कैंची छोला, काजी कैंप सहित आसपास के इलाकों से प्रतिदिन आने-जाने वाले लगभग 5 लाख लोगों को इस आरओबी से लाभ मिलेगा।

मंत्री श्री सारंग के नेतृत्व में नरेला विधानसभा के वार्ड 78 और 58 में विकास यात्रा को मिला जनता का अपार समर्थन

दोनों ही वार्डों में जनता ने किया विकास यात्रा का जोरदार स्वागत

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में विकास यात्रा नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78 और 58 में पहुंची। यहां मंत्री श्री सारंग ने कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों में हितलाभ प्रमाण पत्र वितरित किये। दोनों ही वार्डों में जनता में बेहद उत्साह देखने को मिला। क्षेत्र के रहवासियों ने ढोल नगाड़ों के साथ मंत्री श्री सारंग पर पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। यात्रा के दौरान मंत्री श्री सारंग प्रशासनिक अमले के साथ दोनों वार्डों में पैदल चलकर घर-घर पहुंचे और उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण भी किया।

हर मुश्किल वक्त में जनता के साथ खड़ी सरकार- मंत्री श्री सारंग

मंत्री श्री सारंग ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में देश-प्रदेश में जनकल्याण के लिये शासन की ओर से कई जनहितैषी योजनाएं संचालित की जा रही है। कोरोना काल में जब गरीब परिवारों पर आजीविका का संकट मंडराने लगा था तो प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में निःशुल्क राशन उपलब्ध करवाने की योजना प्रारंभ की गई। जो अभी तक जारी है। वहीं संबल योजना का उदाहरण देते हुए श्री सारंग ने कहा कि संबल गरीब परिवारों को नया जीवन देने वाली योजना है। जन्म से पहले से लेकर जिंदगी के बाद तक इस योजना का गरीब परिवारों को लाभ मिलेगा।

वार्ड 78 और 58 में जनता की मांग पर मंत्री सारंग ने की बड़ी घोषणा

मंत्री श्री सारंग वार्ड 78 और 58 में पैदल चलकर घर-घर पहुंचे। यहां उन्होंने जनता की समस्याओं को सुना और उनके तत्काल निराकरण भी किया। वार्ड 78 विश्वकर्मा नगर में विकास यात्रा के दौरान रहवासियों ने सीवेज की समस्या मंत्री श्री सारंग के समक्ष रखी। जिसपर मंत्री श्री सारंग ने करोड़ों की लागत से सम्पूर्ण वार्ड में सड़कों और नाले-नालियों के निर्माण की घोषणा की।

मंत्री श्री सारंग ने वार्ड 78 में  80 फ़ीट रोड शिव मन्दिर से विश्वकर्मा नगर होते हुए हाउसिंग बोर्ड मेन रोड तक की सीसी सड़क का प्रसून पार्क के पास संजीवनी क्लीनिक का निर्माण, पारस नगर में माता मंदिर का जीर्णोद्धार, सहित सम्पूर्ण वार्ड 78 में नाले-नालियों के निर्माण की घोषणा की।

वहीं वार्ड 58 में गौतम नगर गौतम नगर शिव मंदिर का जीर्णोद्धार, गौतम नगर मार्केट का सौंदर्यीकरण, रचना नगर में स्थित काली मंदिर की बाउंड्री वाल निर्माण, सर्जना सोसाइटी में सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा मंत्री श्री सारंग ने की।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने 'मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनाके लाभार्थियों को वितरित किए तीर्थ यात्रा के टिकट

जगन्नाथ पुरी के दर्शन करेंगे नरेला विधानसभा के तीर्थयात्री

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन अंतर्गत नरेला विधानसभा क्षेत्र के तीर्थयात्रियों को जगन्नाथपुरी तीर्थ यात्रा के लिये टिकट का वितरण किया। इस दौरान यात्रा पर जाने वाले लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मंत्री श्री सारंग का आभार व्यक्त किया। सभी तीर्थयात्री 23 फरवरी 2023 को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन से जगन्नाथपुरी तीर्थ यात्रा के लिये रवाना होंगे।

इस अवसर पर मंत्री श्री सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत नरेला विधानसभा के 60+ वर्ष आयु के वृद्धजन जगन्नाथपुरी में दर्शन लाभ लेंगे। यात्रा के दौरान समस्त व्यवस्थाएं शासन की ओर से निःशुल्क की जाएंगी। उन्होंने बताया कि यात्रियों को भोजन, नाश्ता, चाय, रुकने की व्यवस्था, तीर्थ दर्शन तक बसों से जाने, वापस ट्रेन में लाने की व्यवस्था की जाएगी। गाइड की व्यवस्था आइआरसीटीसी मुफ्त में करेगा। तीर्थ यात्रियों को तुलसी माला और स्मृति चिह्न दिए जाएंगे।


लिखें और कमाएं       
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment