महामहिम राज्यपाल से मुलाकात कर सेतु का नाम हेमु कालाणी करने की मांग
सेवा संस्था के तत्वाधान में आज सिन्धी समाज का एक प्रतिनिधि मण्डल प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल से मुलाकात की और अमर शहीद हेमु कालाणी का चित्र भेट कर दो सूत्रीय ज्ञापन सौपा।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश वार्ताकार एवं संस्था सेवा के अध्यक्ष दुर्गेश केसवानी ने महामहिम राज्यपाल को सौंपे। दो सूत्रीय ज्ञापन में कहा है कि लालघाटी स्थित निर्माणाधीन ओवर ब्रिज सेतू का नाम सिन्धु वीर अमर शहीद हेमु कालाणी के नाम पर रखने एवं उनकी जीवनी को मध्यप्रदेश के पाठ्यक्रम में शामिल करवाने की मांग को गंभीरता से लेते हुए प्रतिनिधिमण्डल को आश्वस्त किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद गुरूमुखदास लखमानी, निर्मल सचदेवा, अनिल मोटवानी, रवि वलेचा मौजूद थे। (खबरनेशन / Khabarnation)
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!