मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट शुरू
इंदौर जिला से एक मुस्लिम को टिकट देने की मांग

इंदौर। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गयी हैं। इंदौर जिला कांग्रेस नेता और बांक पंचायत के पूर्व सरपंच हाजी सोहराब पटेल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाक़ात कर मांग की हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस इंदौर जिला से किसी एक मुस्लिम को ज़रूर टिकट दे। सोहराब पटेल ने कहा कि टिकट की दावेदारी करने का सब को हक़ हैं इसलिए जिस किसी भी को टिकट दिया जाए तो सभी कांग्रेसी नेताओं को क़सम दिलवाना चाहिए कि विधानसभा चुनाव के टिकट के सभी दावेदार एकजुट होकर अधिकृत प्रत्याशी का ईमानदारी से साथ देंगे।उन्होंने कहा अब भी समय हैं कि कांग्रेसी एकजुट हो जाएं तो उसे कोई भी नहीं हरा सकता।
उन्होंने कहा चुनाव से पहले सभी दावेदार एकजुटता की बात करते हैं, और टिकट की घोषणा के बाद एकता बिखरी हुई नज़र आती हैं। सेबोटेज़ करते हैं और बागी तौर पर चुनाव लड़ते हैं, ऐसे बागियों को कभी टिकट नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि सभी चुनाव से पूर्व टिकट के दावेदारों की बैठक बुलाई जानी चाहिए और उनसे कहा जाए कि पार्टी किसी भी दावेदार को टिकट दे, कोई विरोध नहीं करेगा और मिलकर काम करेंगे। जिससे विवाद की स्थिति नहीं बनेगी क्योंकि टिकट पर विवाद की स्थिति निर्मित होने से उम्मीदवार की घोषणा देरी से होती हैं और जनता के बीच पहुंचने का समय कम मिलता हैं। जिन्हें टिकट नहीं मिलता हैं, वे सक्रिय भी नहीं रहते। इससे पार्टी को नुकसान पहुंचता हैं। अब ऐसा होने नहीं देंगे। टिकट किसी को भी मिले, सब मिलकर चुनाव में मेहनत करेंगे। (खबरनेशन / Khabarnation)