जनता कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश की चुनाव अभियान समिति घोषित..
खबरनेशन/Khabarnation
भोपाल : मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव हेतु जनता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मेहताब राय के आदेश पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के द्वारा राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष अमित वर्मा की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश चुनाव अभियान समिति का गठन किया गया है जिसका कार्य मध्य प्रदेश की सभी जिला कार्यकारिणी की अनुशंसा पर सभी विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी रणनीति बनाना विधानसभा प्रत्याशियों का चयन करना एवं चुनाव प्रचार का संचालन करना रहेगा समिति की जारी की गई सूची में हुकम चंद पाटीदार, दिनेश रायसेन, इदरीश मंसूरी, वी पी त्रिपाठी, एडवोकेट सरस्वती बढ़गया,आजम खान, माया वर्मा, कादर खान, राजेश कुमार सिंह सहित कुल 10 सदस्यों को जगह दी गई है..
प्रदेश अध्यक्ष अमित वर्मा ने बताया कि जनता हमारे साथ है और उनके आशीर्वाद से हम पूरे जोश में चुनाव लड़ने जा रहे हैं अन्य दलों के साथ चलने के विषय में उन्होंने कहा कि माननीय शरद यादव जी के तीसरे मोर्चे बनाने के संबंध में तीसरे पंत की सभी पार्टियों में आपसी चर्चा चल रही है जिस विषय में दिनांक 2 अगस्त तक महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे ! वैसे एक बात तो तय है कि अबकी बार प्रदेश में तीसरा मोर्चा उभरकर आएगा इसमें कोई संशय नहीं है जिसके लिए हम पूर्णत: प्रयासरत हैं..!!