अभा कांग्रेस के मप्र प्रभारी जे.पी. अग्रवाल 18 से 20 जनवरी तक इंदौर, झाबुआ और भोपाल प्रवास पर

राजनीति Jan 17, 2023

खबर नेशन / Khabar Nation

भोपाल: प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया है कि अभा कांग्रेस के मप्र के प्रभारी पूर्व सांसद जे.पी. अग्रवाल 18 जनवरी से 20 जनवरी तक इंदौर, झाबुआ और भोपाल प्रवास पर रहेंगे।
श्री सिंह ने बताया कि श्री अग्रवाल 18 जनवरी को सुबह 10.40 बजे इंदौर पहुंचेंगे, वे पूर्वान्ह 11 बजे इंदौर से रवाना होकर दोपहर एक बजे झाबुआ पहुंचेंगे और वहां जिला कांग्रेस कमेटी झाबुआ द्वारा प्रदेश एवं केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर आयोजित जन आक्रोश रैली में शामिल होंगे और शाम 5 बजे झाबुआ से इंदौर रवाना हो जायेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।
श्री सिंह ने बताया कि श्री अग्रवाल 19 जनवरी को दोपहर 12 बजे इंदौर से रवाना होंगे और अपरान्ह 3 बजे भोपाल पहुंचेंगे, जहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री अग्रवाल 20 जनवरी को मप्र कांग्रेस कार्यालय में आयोजित युवा कांग्रेस की बैठक में शामिल होंगे, वे रात्रि में 9.45 बजे भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे।

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment