संगठन के 23 निष्क्रिय पदाधिकारियों को डॉ. भूरिया ने किया पद से बर्खास्त

राजनीति Jan 17, 2023

खबर नेशन / Khabar Nation

3 प्रदेश सचिव, 01 जिला अध्यक्ष सहित 19 विधानसभा अध्यक्ष हुए पदमुक्त
भविष्य में भी होंगे निष्क्रिय पदाधिकारी दायित्व मुक्त
भोपाल-
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से प्रदेश युवा कांग्रेस संगठन में एक बड़ी सर्जरी की है। डॉ. भूरिया ने कड़ी कार्यवाही करते हुए आज प्रदेश के 03 सचिव, 1 जिला अध्यक्ष एवं 19 विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्षों को पदमुक्त कर बाहर का रास्ता दिखा दिया है। साथ ही शेष सभी को चेतावनी भी है कि जो संगठन के अनुरूप मानदण्डों पर खरे नहीं उतरेंगे उन पर भी भविष्य में ऐसी ही कार्यवाही की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में इसी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सम्पूर्ण प्रदेश में युवा कांग्रेस का प्रत्येक विधानसभा में ‘‘यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो’’अभियान गतिशील है, जिसके तहत मध्यप्रदेश की विधानसभाओं में प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं का गठन प्रमुखतः से किया जा रहा है। इस अभियान में प्रदेश के जिन पदाधिकारियों, जिला अध्यक्ष एवं विधानसभाओं के अध्यक्षों ने रूचि नही दिखाई, ऐसे पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. भूरिया ने तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है।
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ने बताया कि जिन लोगों को दायित्व मुक्त किया गया है उनके स्थान पर शीघ्र ही ऐसे ऊर्जावान, स्थानीय जनाधार वाले युवाओं को अवसर दिया जाएगा जो आगामी विधानसभा से पहले युवा कांग्रेस को बूथ स्तर तक और भी ज्यादा मजबूत कर सकें। डाॅ.विक्रांत भूरिया ने ऐसे पदाधिकारियों को पदमुक्त किया है जिन्होंने पिछले दो वर्षों से संगठनात्मक कार्यों के क्रियान्वयन की अनदेखी की एवं सरकार की नीतियों का ताकत से विरोध नहीं किया है।
मध्यप्रदेश युवा कांगे्रस के अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने जिन पदाधिकारियों को पदमुक्त किया है उनमें सर्वश्री हिफ्जुर्रहमान खान, अजय राय, चन्द्रकांत शर्मा तीनों प्रदेश सचिव, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष, बैतूल गौरव खातरकर, विधानसभा अध्यक्षगण सर्वश्री प्रवीण कुमार जैन-अटेर, संदीप तिवारी-बैहर, जितेन्द्र महुले-परसवाड़ा, दीपक प्रजापति-बण्ड़ा, अनिकेश सेंधिया-रहली, अफजल खान-दमोह, अंकुर जैन-जबेरा, राहुल पटेल-हटा, महेन्द्र नायक-महाराजपुर, दिनेश चैरसिया-विजावर, अरविन्द रावत-मलेहरा, जुगलकिशोर वर्मा-जतारा, राजपालसिंह-पवई, नसीम कुरैशी-केवलारी, राकेश डामोर-पेटलावद, अजयकुमार चंदेल-सिंगरौली, सुनील कुमार जायसवाल-चितरंगी, आदर्श चतुर्वेदी-सिहावल, नारायण सिंह चैहान-सीधी हैं।
वहीं, मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ.विक्रांत भूरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि, शुक्रवार 20 जनवरी 2023 को मध्यप्रदेश युवा कांगे्रस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश मुख्यालय भोपाल में आहुत की गई है, जिसमें युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू जी भी शामिल होंगे और यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो एवं संगठन के कामकाज की समीक्षा करेंगे।

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment