मल्लिकार्र्जुन खड़गे को अभा कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित होने पर मप्र कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की

राजनीति Oct 19, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation

भोपाल: अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित होने पर मल्लिकार्जुन खड़गे को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। सभी ने परस्पर मिष्ठान खिलाकर उन्हें बधाई दी। ज्ञात हो कि बीते 17 अक्टूबर को अभा कांग्रेस अध्यक्ष के लिए पूरे देश में कांग्रेस संगठन के चुनाव संपन्न हुये थे, जिसकी मतगणना आज संपन्न हुई, जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुये हैं।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, महामंत्री राजीव सिंह, राजकुमार पटेल, चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, मीडिया अध्यक्ष के.के. मिश्रा, मीडिया उपाध्यक्ष नरेन्द्र सलूजा, भूपेन्द्र गुप्ता, अब्बास हफीज, प्रवक्तागण जितेन्द्र मिश्रा, संतोष सिंह परिहार, मिथुन अहिरवार, अजीत सिंह भदौरिया, निधि श्रीवास्तव, जितेन्द्र सिंह बघेल, राजकुमार सिंह, विक्की चौहान, पवन पटेल, मिर्जा नूर बेग, फरजाना खान, बबन बुंदेला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment