भाजपा कार्यालय पर इंदौर नगर कोर कमेटी की बैठक संपन्न

राजनीति Oct 21, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation

अप्रवासी भारतीय सम्मेलन, इन्वेस्टर्स मीट, इंदौर के विकास कार्यों सहित यातायात को सुगम बनाने को लेकर हुई चर्चा
इंदौर: भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के जावरा कंपाउंड स्थित कार्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एवं प्रदेश के गृह मंत्री और इंदौर प्रभारी नरोत्तम मिश्रा के मार्गदर्शन में इंदौर नगर कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई, जिसमें कई मुख्य विषयों के साथ ही पूर्व में किए गए आयोजन एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों की योजना एवं रणनीति को लेकर भी चर्चा की गई।

राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में आहूत बैठक में यातायात की समस्या का निराकरण किस बेहतर ढंग से हो और यातायात सुगम बने, साथ ही जनवरी में होने वाले अप्रवासी भारतीय सम्मेलन और इंदौर नगर में चल रहे विकास कार्यों को सम्मेलन के पूर्व पूरा करने पर भी विचार विमर्श किया गया, साथ ही भविष्य में होने वाली इन्वेस्टर्स मीट को लेकर भी चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा, केबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, सुश्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर प्रभारी डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान, इन्दौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक रमेश मेंदोला, श्रीमती मालिनी गौड़, महेन्द्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा, सुदर्शन गुप्ता, इ.वि.प्रा. पूर्व अध्यक्ष मधु वर्मा, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरज कैरो, नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे, श्रीमती सविता अखण्ड उपस्थित रहे।

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment