भाजपा में आ रही अनुशासन की कमी: रघुनंदन शर्मा

राजनीति Mar 03, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

मध्यप्रदेश भाजपा के सीनीयर नेता और राज्य सभा के पूर्व सदस्य रघुनंदन शर्मा ने आज कहा कि उन की पार्टी में अनुशासन में कुछ कमी आ रही दिखती है।

खबर नेशन से बातचीत में भाजपा नेता ने कहा कि वैसे तो वो किसी से भी नाराज नहीं होते है पर क्योंकि वे सच बोलते हैं तो लोगों को उन की बातें अच्छी नही लगती हैं।

उन का कहना था कि भाजपा हर समय से अपने अनुशासन के लिये ही जानी जाती रही है और अगर यह अनुशासन ही पार्टी में नहीं रहेगा तो पार्टी का क्या मतलब रह जायेगा।

शर्मा ने कहा कि आज कल तो बैठकें भी भाजपा में देर से शुरू हो रही हैं और इस बात का संदेश कहीं पर भी अच्छा नहीं जाता है।
उन्होंने कहा कि बैठको के देर से शुरू होने से पार्टी के कार्यकर्ताओं का बहुत ज्यादा नुक्सान इस कारण से होता है क्योंकि वे दूर दूर से भोपाल आते हैं और उन का समय खराब होता है।

उन का कहना था कि कभी कभी तो भाजपा में एक दिन में पांच छह बैठकें भी हो जाती हैं पर इन से कुछ खास फायदा नहीं होता है।

             

Share:


Related Articles


Leave a Comment