कमलनाथ जी ने नर्मदापुरम मैं कांग्रेस आजीविका प्रकोष्ठ की महिला कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
खबर नेशन / Khabar Nation
भोपाल: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी नर्मदापुरम पहुंचे, जहां उन्होंने मध्य प्रदेश कांग्रेस आजीविका प्रकोष्ठ की महिला कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
इस मुलाकात के दौरान प्रदेश कांग्रेस आजीविका प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष शर्मा प्रकोष्ठ की सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे।
कमलनाथ जी द्वारा आजीविका प्रकोष्ठ की सभी महिला कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया गया कि कांग्रेस की सरकार आने पर महिला समूह की समस्याओं निवारण के लिए ब्लॉक स्तर पर कैंप लगाए जाएंगे।
श्री शर्मा ने कहा कि जल्द ही प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आजीविका प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का सम्मेलन किया जावेगा।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999