प्रदेश कांग्रेस के विभागों, प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों की गुरूवार को पीसीसी में समीक्षा बैठक लेंगे कमलनाथ  

राजनीति Jan 18, 2023

खबर नेशन / Khabar Nation

भोपाल: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी गुरूवार, 19 जनवरी को पूर्वान्ह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के तृतीय तल स्थित सभाकक्ष में प्रदेश कांग्रेस के सभी विभागों, प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों की समीक्षा बैठक लेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और समस्त विभागों एवं प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने बताया कि कमलनाथ बैठक में उपस्थित कांग्रेस के सभी विभागों और प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक कर पार्टी गतिविधियों, संगठन और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। बैठक में उपस्थित होने वाले प्रकोष्ठों और विभागों के अध्यक्षों को प्रकोष्ठों, विभागों द्वारा किये गये संगठनात्मक कार्या, प्रांतीय कार्यकारिणी, जिला अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी आदि की सूची लाने के निर्देश भी दिये गये है।

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment