प्रदेश की जनता बेहाल, ऐसे में भाजपा 200 करोड़ के कार्यालय की विकास यात्रा निकाल रही है ?: अजय सिंह यादव
खबर नेशन / Khabar Nation
भोपाल: प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजयसिंह यादव ने कहा है कि मप्र की भाजपा सरकार में केवल और केवल अपराधों का विकास हुआ है। भ्रष्टाचार का विकास हुआ है। प्रदेश में किसानों के पास खाद-बीज नहीं, 35 लाख किसान डिफाल्टर हो गए, भाजपा सरकार में नौजवानों को रोजगार नहीं और ऐसे में भाजपा किस मुंह से विकास यात्रा निकाल रही है।
श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में केवल भ्रष्टाचार और जंगलराज का आलम है, केवल भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का भ्रष्टाचार से धन संग्रह एवं विकास हुआ है, साथ ही भोपाल में बन रहा भारतीय जनता पार्टी का 200 करोड़ का अलीशान कार्यालय, प्रदेश की महंगाई, बेरोजगारी का दंश झेल रही परेशान जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रहा है। भाजपा नेता जनता को दिये जा रहे तरह-तरह के जख्मों पर मरहम लगाने की बजाय अपनी जेबें भरने में लगे हुये हैं, उन्हें उनके सुख-दुख से कोई सरोकार नहीं है।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999