इंदौर संभाग 11118 मतदान केन्द्रों पर घर-घर दस्तक देंगी भाजपा

राजनीति Jan 28, 2018

पं. दीनदयाल उपाध्याय कार्यविस्तार योजना 
 

11 से 18 फरवरी तक-कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर करेंगे संवाद
 

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय अल्पकालीन कार्यविस्तार योजना के महासंपर्क अभियान का द्वितीय चरण 11 फरवरी पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि से प्रारंभ होकर 18 फरवरी तक चलेगा। जिसके लिए संभाग जिला एवं मंडल स्तर पर द्वितीय चरण की सफलता हेतु जिला स्तर पर बैठकें आयोजित की जायेगी। इंदौर भाजपा कार्यालय पर इंदौर संभाग 9 जिलों की तैयारी बैठक संपन्न हुई। 
 

बैठक में मार्गदर्शन देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 11 फरवरी पं. दीनदयाल उपाध्यायजी की पूण्यतिथि से घर-घर दस्तक देंगी, संपर्क के साथ-साथ संवाद और परस्पर सहभागिता से भारतीय जनता पार्टी के इस अभियान को हमें पूर्ण करना हैं। कार्य विस्तार की दृष्टि से समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ना हैं। हजारों कार्यकर्ताओं के संयोजन के साथ इस व्यापक अभियान को हमें मूर्तरूप देना हैं। अब तक यह सबसे बडा और व्यापक जनसंवाद का उदाहरण बने। ऐसा हमारा प्रयास होना चाहिए। मुख्य रूप से भाजपा सरकार के विकास कार्यो और भाजपा संगठन के विचार के माध्यम से आम जनता को संगठन से जोड़ने का कार्य व्यापक स्तर पर करेंगी। आई.टी. और सोशल मीडिया के क्षेत्र में भी युवाओं को साथ-साथ जोड़ते हुए कार्य करना हैं। 
 

पं. दीनदयाल उपाध्याय अल्पकालीन कार्य विस्तार योजना में पार्टी के अल्पकालीन विस्तारक बूथ स्तर तक पहुंचकर संपर्क और संवाद करेंगे। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक के साथ ही रचनात्मक कार्य वृक्षारोपण, पर्यावरण, जैविक खेती, गौ संरक्षण एवं स्वसहायता समूह से चलने वाले कार्य जैसे प्रकल्पों के लिए प्रोत्साहित करेंगे। सरकार की उपलब्धियों को लेकर भी विस्तारक घर-घर संपर्क करेंगे। 
 

संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा ने बताया कि संगठन ने जिला स्तर पर व्यापक कार्ययोजना बनाई हैं। इंदौर संभाग के 9 जिलों में 11118 मतदान केन्द्रों पर संगठनात्मक सरंचना तैयार कर ली गई हैं। 1 से 3 फरवरी के बीच जिलाशः बैठकें आयोजित होगी। 
 

प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार की विकास योजनाओं क्षेत्र में हुए प्रमुख विकास व अन्य विषयों पर सीधे जनसंवाद किया जायेगा। इस हेतु व्यापक स्तर पर संगठनात्मक तैयारियां की गई हैं। 
 

वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रम वर्मा ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय अल्पकालीन कार्य विस्तार योजना संगठनात्मक दृष्टि से प्रदेश का सबसे बड़ा जनसंपर्क अभियान सिद्ध होगा। जनता के बीच जनता से संवाद का अनूठा आयोजन कार्यकर्ता पूर्ण करेंगे।
 

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता, प्रदेश मंत्री कविता पाटीदार, प्रवक्ता उमेश शर्मा, नागरसिंह चौहान, लघु उद्योग विकास निगम के अध्यक्ष बाबूसिंह रघुवंशी, विधायक महेन्द्र हार्डिया, मनोज पटेल, इ.वि.प्रा अध्यक्ष शंकर लालवानी, संभागीय मीडिया प्रभारी आलोक दुबे, जिला अध्यक्ष बडवानी, ओम खंडेलवाल, जिला अध्यक्ष धार डाॅ. राज बर्फा, जिला अध्यक्ष खंडवा हरीश कोटवाले, जिला अध्यक्ष बुरहानपुर विजय गुप्ता, जिला अध्यक्ष खरगौन बाबूलाल महाजन, जिला अध्यक्ष अलिराजपुर राकेश अग्रवाल, महामंत्री नानूराम कुमावत, गणेश गोयल, जगदीश करोतिया आदि उपस्थित थे। 
 

प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी ने किया। कार्यक्रम संचालन कमल वाघेला ने किया एवं आभार नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने किया। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment