अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश भर में संत रविदास जयंती के आयोजन करेगा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो ने बताया कि संत रविदास जयंती 31जनवरी से 14 फरवरी तक प्रदेश के सभी 56 संगठनात्मक जिलों में जयंती के आयोजन किए जायेंगे और संत की वाणी जन-जन तक पहुंचाने के लिए भजन संध्या, सभाएं एवं गोष्ठियां आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि कोलारस और मुंगावली विधानसभा क्षेत्रों में संत रविदास जयंती का आयोजन मंडल स्तर तक आयोजित किया जायेगा तथा संत महाकवि के कृतित्व पर पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रकाश डालेंगे।
 

कैरो ने बताया कि संत शिरोमणि महाराज रविदास जयंती का हर जिले में सफल आयोजन के लिए सभी जिलों में समन्वयक तैनात कर दिए गए है जो निर्दिष्ट जिला मुख्यालय पर पहुँच चुके है। भोपाल जिला नगर में लक्ष्मीनारायण शिल्पी, भोपाल जिला ग्रामीण रामप्रकाश वंशकार, रायसेन में भगवान अहिरवार, विदिशा डॉ. राधेश्याम आनंद, सीहोर भूपेन्द्र केसरी, राजगढ़ गंगाराम घोसरे, श्योपुर सुभाष जाटव, मुरैना ओपी आर्य, भिण्ड मुकेश जाटव, ग्वालियर नगर कमलेश सुमन, ग्वालियर ग्रामीण चेतराम कंसोटिया, दतिया राजू पलैया, शिवपुरी दिलीप वाल्मीकि, गुना मुकेश कलावत, अशोकनगर सुरेश राजे, सागर डॉ. विनोद पंथी, टीकमगढ़ एस.एल. वर्मा, छतरपुर वृंदावन सुत्रकार, दमोह भगवती जाटव, पन्ना सोनाबाई अहिरवार, रीवा अर्जुन सिंह चौहान, सतना राजेश गोले, सीधी केमला प्रजापति, सिंगरौली रामस्वरूप शुक्रवारे, शहडोल कृष्णा चौधरी, अनुपपुर मोंजीलाल चौधरी, उमरिया जोगेश समुन्दरे, जबलपुर नगर ताराचन्द बावरिया, जबलपुर ग्रामीण महेन्द्र पासी, कटनी विष्णु भारती, डिंडोरी उमा मोहबिया, मंडला अजय मेश्राम, बालाघाट राजेश डेहरिया, सिवनी ज्योति डेहरिया, नरसिंहपुर शंकर चौधरी, छिंदवाड़ा प्रवीण मेश्राम, होशंगाबाद सर्वोदय अहिरवार, हरदा दीपक बस्तवार, बैतूल मनीष निशोद, इंदौर नगर चन्द्रशेखर मालवीय, इंदौर ग्रामीण विजय सिंह बिल्लोरिया, खण्डवा जगदीश रोकड़े, बुरहानपुर चन्द्रशेखर भाल्से, खरगौन भगवती शिन्दे, बडवानी सुरेन्द्र सिंह साढ़े, अलीराजपुर अमनसिंह भिण्डे, झाबुआ रजनीश मालवीय, धार बाबूलाल सिरसिया, उज्जैन नगर डॉ. ईश्वर बोराना, उज्जैन ग्रामीण प्रभुलाल जाटवा, शाजापुर विक्रम सिंह गोन्दिया, आगर ओमप्रकाश मोहने, देवास गोपाल जाटव, रतलाम प्रताप करोसिया, मंदसौर रामसिंह सोलंकी और नीमच भगवतीलाल सुरावत को जयंती के समारोह के समन्वय नियुक्त किए गए है।
 

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो संत रविदास जयंती 31 जनवरी को देवास और इंदौर में आयोजित संगोष्ठी में प्रमुख वक्ता के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर सामाजिक समरसता के विस्तार में संत कवि के साहित्यिक अनुशीलन की आवश्यकता रेखांकित की जायेगी। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment