अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आवंटन में वृद्धि
भोपाल। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्र पटेल ने बजट को ऐतिहासिक बताया हैं। उन्होंने कहा कि आम बजट अनुसूचित जातियों के लिए 279 कार्यक्रमों के लिए वर्ष 2016-17 के 34,334 करोड़ रूपये की तुलना में वर्ष 2017-18 में आवंटन को बढाकर 52,719 करोड़ रूपये किया गया।
इसी तरह अनुसूचित जन-जातियों के लिए चल रहे 305 कार्यक्रमों के लिए 2016-17 में 21,811 करोड़ रूपये का आवंटन हुआ था जोकि वर्ष 2017-18 में बढाकर 32,508 करोड़ रूपये किया गया। वित्त वर्ष 2018-19 में इस राशि को और बढा दिया गया हैं और अनुसूचित जातियों के लिए 56,619 करोड़ रूपये और अनुसूचित जन-जातियों के लिए 39,135 करोड़ रूपये का आवंटन किया गया हैं जो मील का पत्थर साबित होगा। (खबरनेशन / Khabarnation)
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!