भाजपा प्रलेखन व ग्रंथालय विभाग के जिला संयोजकों की घोषणा

राजनीति Feb 01, 2018

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमार सिंह चौहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की सहमति से भाजपा, प्रलेखन व ग्रंथालय विभाग के प्रदेश संयोजक अनिल चंद्रशेखर सप्रे ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों एवं 20 जिलों के जिला संयोजकों की घोषणा कर दी हैं।
 

प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों में प्रदेश सह संयोजक एवं प्रदेश ग्रंथालय प्रभारी आशीष रत्नपारखे भोपाल,प्रदेश सह संयोजक, शहडोल संभाग प्रभारी विपिन उपाध्याय शहडोल, ग्वालियर संभाग प्रभारी गोपाल गांगिल ग्वालियर को मनोनीत किया हैं।
 

जिला संयोजकों में रामप्रसाद परेठा श्योपुर, हेमंत वाराशक मुरैना, नरोत्तम सिंह नागर ग्वालियर नगर, जितेन्द्र काली जैन ग्वालियर ग्रामीण, विनोद पाठक दतिया, वीरेन्द्र वशिष्ठ शिवपुरी, शंभू सिंह यादव गुना, रवि ठाकुर सागर, दीनू दुबे पन्ना, रामकृष्ण पटेल सिंगरौली, राजीव श्रोती होशंगाबाद, प्रवीण जैसानी हरदा, सोनू गौर (परवलिया) भोपाल ग्रामीण, मोहन चैरसिया सीहोर, विजयपुर खरगौन, महेन्द्र जायसवाल बड़वानी, रतन सिंह राही अलीराजपुर, अंकुर पाठक झाबुआ, डाॅ. कमल जैन धार, गिरीराज मण्डलोई को शाजापुर का जिला संयोजक मनोनीत किया हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment