राजस्व मंत्री ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को दिये 5-5 हजार के चेक

राजनीति Feb 01, 2018

भोपाल। राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने मॉडल स्कूल में 60 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पाँच-पाँच हजार रुपये के चेक, मेडल एवं प्रमाण-पत्र दिये। यह सम्मान कक्षा 10वीं और 12वीं में अपने स्कूल में प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को दिया गया।
 

गुप्ता ने कहा कि जहाँ भी रहें, जो भी करें हमेशा सर्वश्रेष्ठ करें। उन्होंने कहा कि बारहवीं में 70 प्रतिशत से ऊपर नम्बर लायें तो आगे की पढ़ाई की फीस सरकार देगी। गुप्ता ने कहाकि प्रतियोगिता इतनी कठिन हैं कि बगैर कठिन परिश्रम आगे नहीं बढ़ सकते।
 

राजस्व मंत्री गुप्ता ने वाणिज्य संकाय की प्रदेश टॉपर कु. काजल जैन सहित अन्य मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष रामदयाल प्रजापति एवं अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment