बजट किसान हितैषी
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि इससे गांव, गरीब, किसान को लाभ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए केन्द्र सरकार ने रबी एवं खरीफ सभी फसलों के लिए उत्पादन लागत से कम से कम डेढ़ गुना एमएसपी तय करने की घोषणा से किसानों को राहत मिली दी हैं। यह बजट देश की उन्नती में मील का पत्थर साबित होगा। 86 प्रतिशत छोटे एवं सीमांत किसानों के हितों की रक्षा के लिए 22 हजार ग्रामीण हाटों को ग्रामीण कृषि बाजार के रूप में विकसित एवं उन्नत करने का निर्णय ऐतिहासिक हैं।
एक अहम कदम के रूप में सरकार ने कृषि क्षेत्र के लिए संस्थागत ऋण को वर्ष 2017-18 के 10 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर वर्ष 2018-19 में 11 लाख करोड़ रुपये करने की घोषणा की। सरकार के विजन को आगे बढ़ाते हुए वित्त मंत्री ने बजट 2018-19 में 500 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ ‘ऑपरेशन ग्रीन्स’ लांच करने की घोषणा की, ताकि जल्द नष्ट होने वाली जिन्सों जैसे कि आलू, टमाटर और प्याज की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव की समस्या से निपटा जा सके।
(खबरनेशन / Khabarnation)