युवाओं की शिक्षा और कौशल विकास पर केन्द्रित बजट
भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे ने बजट को विकासोन्मुखी बताते हुए कहा कि बजट से विकास की रफ्तार तेज होगी। उन्होंने बजट को विकासोन्मुखी, उत्पादन क्रांति का जनक और रोजगार बहुल बताया हैं। बजट के प्रावधानों से जहाँ एक और अधोसरंचना विकसित होगी, वहीं रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
2020 तक 50 लाख युवाओं को स्काॅलरशिप बजट संकल्प को युवकों के स्तरोन्नयन का सौपान बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री अरूण जेटली का आभार माना हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने युवाओं की शिक्षा और उनके कौशल विकास को प्राथमिकता दी हैं, साथ ही 70 लाख नई नौकरियां देने की योजना बनाई हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!