अनुसूचित जाति, जनजाति छात्रवृत्ति पात्रता के लिए आय सीमा शिथिल की गयी
भोपाल। प्रदेश के कालेजों में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति जनजाति के छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति देने के प्रति मुख्यमंत्री उदार हैं। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्रसिंह पटेल ने राज्य सरकार द्वारा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति दिए जाने के लिए आय सीमा शिथिल किए जाने पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया हैं।
उन्होंने कहा कि ढ़ाई लाख रूपए आय सीमा तक छात्रवृत्ति देने के लिए वित्तीय भार केन्द्र सरकार वहन करती हैं। इससे अधिक आय सीमा वाले छात्रों की छात्रवृत्ति का वित्तीय भार राज्य सरकार वहन करती हैं। राज्य सरकार ने इसके लिए पौने तीन सौ करोड़ रूपए का बजट स्वीकृत किया हैं, इससे पौने आठ लाख छात्र छात्राएं लाभान्वित होंगे। (खबरनेशन / Khabarnation)
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!