सरकारी खाद्यान्न वितरण में व्याप्त भारी अनियमितताओं से गरीब तबका परेशान : अजय सिंह यादव
खबर नेशन / Khabar Nation
भोपाल: मप्र कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजय सिंह यादव ने कहा कि सरकारी खाद्यान्न वितरण में भारी अनियमितता सामने आ रही है। प्रदेश भर की उचित मूल्य की शासकीय दुकानों में धांधली की जा रही है।
श्री यादव ने आज टीकमगढ़ जिले के खरगापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिपरा मडोरी में स्थायी नागरिकों सरकारी उचित मूल्य की दुकानों से मिलने वाले राशन सामग्री की जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां गरीबी रेखा के राशनकार्डधारकों को कई महीनों से अनाज नहीं मिल रहा है, पर्ची काटने के बाद भी गरीबो को खाद्यान नहीं दिया जाता है जबकि 2 दिन पूर्व इसी क्षेत्र में भाजपा सरकार की विकास यात्रा भी निकली थी ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायत के बाद भी भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दिया गया.
श्री यादव ने कहा कि स्थानीय गरीब लोग तीन-तीन, चार-चार महीने से अनाज ना मिलने की शिकायत लेकर समिति कार्यालय के सामने खड़े थे, समिति पर ताला पड़ा हुआ था, इस स्थिति को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को फोन किए गए उसके बाद समिति में खाद्यान्न वितरण प्रारंभ करवाया गया और गरीबों को खाद्यान्न मिलना प्रारंभ हुआ।
श्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की खाद्यान्न वितरण प्रणाली में भारी अनियमितताएं प्रदेश भर में की जी रही है। सरकार को इस स्थिति पर रोक लगाकर गरीबों को उनके हक का पूरा अनाज दिलाये जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आदेश जारी कर कार्यवाही करना चाहिए।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999