नई हज नीति महिला सशक्तिकरण का पैगाम
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सनवर पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार ने हज नीति की समीक्षा के लिए समिति गठित कर जिस तरह नई हज नीति 2018 को मंजूरी दी हैं, यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक संदेश हैं। नई नीति के तहत अब 45 वर्ष आयु अथवा इससे अधिक उम्र की महिलाएं मेहरम के साथ के भी हज यात्रा पर जा सकेंगी। वास्तव में यह एक ऐतिहासिक पहल हैं और इसके अच्छे नतीजे आयेंगे। इसी का परिणाम हैं कि हज के लिए महिला आवेदकों की संख्या में इजाफा हुआ हैं। हज यात्रा 2018 में होगी लेकिन 15 दिसंबर 2017 तक ही एक हजार से अधिक महिलाओं ने हज जाने के लिए मंजूरी मांगी हैं।
डॉ. पटेल ने कहा कि हज यात्रियों की संख्या में वर्ष 2017 में 34500 यात्रियों का कोटा बढ़ाया जा चुका हैं। अब 1 लाख, 70 हजार हज यात्रियों का प्रावधान हो चुका हैं। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मंत्रालय के बजट में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पौने चार अरब करोड़ रू. का इजाफा करके बजट 4195.48 करोड़ रू. का आवंटन किया था। इसका परिणाम यह हुआ कि अल्पसंख्यक छात्रों के लिए छात्रवृत्ति में वृद्धि की गई। 100 कौशल विकास केंद्र राज्यों में स्थापित करके परम्परागत शिल्पों के साथ नये शिल्पों और आधुनिक तंत्र प्रौद्योगिकी का प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई हैं। डॉ. सनवर पटेल ने कहा कि वर्ष 2017 में नई हज नीति का रूपांकन एक अहम उपलब्धि हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)