अजा मोर्चा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक 2 जनवरी को गुना में
समापन सत्र को मुख्यमंत्री करेंगे संबोधित
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक 2 जनवरी को गुना में आयोजित होगी। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान कार्यसमिति के दूसरे दिन बैठक में शामिल होंगे। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो ने बताया कि 2 जनवरी को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत सहित मोर्चा के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
बैठक के दूसरे दिन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान अनुसूचित जाति के वृहद सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन में गुना, अशोकनगर और शिवपुरी के जनप्रतिनिधिगण भी मुख्य रूप से शामिल होंगे। कैरो ने बताया कि 3 जनवरी को अपरान्ह गुना लक्ष्मीगंज प्रागंण में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जनसभा को संबोधित करेंगे। (खबरनेशन / Khabarnation)