सीएम हेल्प लाइन ने मानवीय संवेदनाओं के साथ सामाजिक सरोकारों को जोड़ा
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दीपक विजयवर्गीय ने कहा कि सीएम हेल्प लाइन ने मानवीय संवेदना के साथ सामाजिक सरोकार को जोड़ा हैं। जिससे बिछुड़े परिवार में खुशियां लौट आयी हैं। सीएम हेल्प लाइन की उपयोगिता सार्थक हो गयी हैं। उन्होंने कहा कि पंडुचेरी निवासी डॉ. वैद्यनाथन अपनी परिवार से बिछड़ गए थे। स्मृति लोप हो जाने के कारण भटकते भटकते वे बैतूल जिले में ग्राम उड़यन पहुंच गए जहां उन्हें वृद्धाश्रम में बसेरा मिल गया। दोहरी आफत के मारे डॉ. वैद्यनाथन अहिन्दी भाषी होने के कारण यहां अजूबा साबित हुए जिसकी जानकारी सीएम हेल्प लाइन में बैतूल निवासी नरेन्द्र कुमार ने प्रविष्ठ करा दी। जब यह मामला जिला पंचायत बैतूल की जानकारी में भेजा गया तो उन्होंने वृद्धाश्रम पहुंचकर जांच पड़ताल आरंभ की। डाॅ. वैद्यनाथन तो मिल गए लेकिन यहां भाषा की दीवार खडी हो गयी क्योंकि डॉ. वैद्यनाथन स्मृति लोप होने से तमिल और अंग्रेजी में भी अपनी बात बताने में असमर्थ रहे।
उन्होंने कहा कि अलबत्ता कुछ कागज पत्र बरामद हुए जिनमें उनके पंडुचेरी से वास्ता रखने का संकेत मिला। जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और इंटरनेट के जरिए पंडुचेरी की सामाजिक संस्थाओं से संपर्क करने पर पता चला कि वे पंडुचेरी के निवासी हैं। इसी के आधार पर उनके परिवार को खोज निकाला गया जो पुलिस के सहयोग के बाद बैतूल पहुँच गए और एक पिछड़ा परिवार आपस में मिलने से परिवार की खुशियां लौटने से सीएम हेल्पलाइन की उपयोगिता में इस घटना ने चार चांद लगा दिए हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)